विरोध करने पर पिता ने उसे धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने अनेक बार दुष्कर्म किया।
इसके बाद हाल ही में उसके पिता ने 12 वर्षीय बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया। जब उसकी बहन ने उसे यह बात बताई तो दोनों बहनों ने मिलकर अपनी मां को आपबीती बताई। मां दोनों बेटियों को लेकर सेक्टर-10ए थाने पहुंची।
यहां पुलिस को आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र ने बताया कि आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।