फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी वाले पिता-पुत्रों ने पुलिस को पीटा: सिपाही ने हटने को कहा, इतना सुन भड़के आरोपी, मारपीट और वर्दी फाड़ी

Thu, 16 Jul 2026 10:03 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

14 जुलाई को सिपाही सचिन ने अशोक को रेहड़ी हटाने को कहा। इस पर अशोक और उसके बेटों ने उस पर हमला कर वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने अशोक और राहुल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लक्ष्मी नगर इलाके में पुलिस बूथ के पास अशोक और उसके दो बेटों ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। पीड़ित सिपाही सचिन ने आरोपियों को रेहड़ी हटाने के लिए कहा था, इस पर वह भड़क गए। पुलिस ने पीड़ित सचिन की शिकायत पर केस कर आरोपी अशोक और उसके एक बेटे राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सिपाही शकरपुर थाने में तैनात है। 14 जुलाई को वह आरोपी को कोर्ट ले जा रहा था।

विज्ञापन

शकरपुर पुलिस बूथ के पास पहुंचने पर उसने उसने देखा कि अशोक अपनी छोले-भटूरे की रेहड़ी गलत तरीके से फुटपाथ पर लगा रहा था। इस बात पर सचिन ने उनको रेहड़ी हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

किसी तरह सचिन भागकर पुलिस बूथ पर पहुंचा और मदद के लिए बाकी पुलिस कर्मियों को बुलया। मौके पर ही अशोक और उसके बेटे राहुल को काबू कर लिया गया। दूसरे बेटे की तलाश की जा रही है। इनके खिलाफ ड्यूटी के दौरान हमला और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें