फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली में बुधवार को महीने की सबसे गर्म रात रही, कई इलाकों में रही लू की स्थिति, पढ़ें पूर्वानुमान

Thu, 16 Jul 2026 08:55 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बुधवार रात 39.2 डिग्री सेल्सियस के साथ इस महीने की सबसे गर्म रही। मौसम विभाग ने 17-18 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट दिया है। 19 जुलाई से तापमान गिरेगा।
विज्ञापन
गर्मी और उमस की मार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में बुधवार की रात इस महीने की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 10 जुलाई से दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कल से दो दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में सूरज ने अपने तेवर दिखाए। उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 69 और न्यूनतम आर्द्रता 45 फीसदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 22 जुलाई के बीच बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 17 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने से गर्मी और उमस बनी रहेगी, जबकि दोपहर और शाम के समय गरज के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

साथ ही, मौसम विभाग ने 17 और 18 जुलाई को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 19 से 22 जुलाई के बीच तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की बारिश, गरज-चमक और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनके झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें