फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पहले मारी टक्कर, फिर बाप-बेटे से मारपीट कर लूटे डेढ़ करोड़ के सोने

विज्ञापन
विज्ञापन
वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास हुई वारदात
विज्ञापन

स्काॅर्पियो कार को पुलिस ने भोपूरा बॉर्डर के पास किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिला के सीलमपुर इलाके में सोमवार रात स्कूटी और स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने ज्वेलर और उनके पिता से मारपीट की। इसके बाद उनके डेढ़ करोड़ के सोने के बिस्कुट, लाखों की चेन और स्कूटी लूटकर भाग गए। पीड़ितों की पहचान 24 साल के प्रथम बंसल और उनके पिता अनेश बंसल के रूप में हुई है। कूचा महाजनी, चांदनी चौक में वे सोने का कारोबार करते हैं। घटना के समय वे स्कूटी से चांदनी चौक से शाहदरा स्थित अपने घर जा रहे थे। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। हरकत में आई पुलिस ने स्काॅर्पियो कार को भोपूरा बॉर्डर के पास से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात सीलमपुर थाना पुलिस को लूट की शिकायत मिली। पीड़ित प्रथम बंसल ने बताया कि स्कूटी पर सवार दो लोगों ने वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास उन्हें टक्कर मार दी और उनसे झगड़ा करने लगे। इसी बीच दो और लोग स्कॉर्पियो में वहां पहुंचे। इसके बाद चारों लूटपाट कर भाग गए। पीड़ितों के दिए कार नंबर के जरिए स्कॉर्पियो कार को पुलिस भोपुरा बॉर्डर के पास बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें