भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन शनिवार यानी आज है। त्योहार से एक दिन पहले शुक्रवार को बाजारों में खरीदारी और मेहंदी के लिए बहनों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि रक्षाबंधन रक्षाबंधन 29 अगस्त को है। 28 अगस्त रात्रि 3.36 बजे से भद्रा लग रहा है, जो 1.51 मिनट पर समाप्त होगा। दोपहर के बाद ही राखी बांधना शुभ होगा।
विशेष परिस्थितियों में भद्रा के पुच्छकाल में भी राखी बांधी जा सकती है। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि भद्रा का पुच्छकाल 10.16 मिनट के बाद से है।
सुबह 9.00 बजे से लेकर 10.30 तक राहू काल रहेगा, इसलिए 10.30 के बाद राखी बांधी जा सकती है। वहीं, रक्षा बंधन के मौके पर डासना जेल में शुक्रवार शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया।