फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रात से लागू होगा फास्टैग, 18 लेन की गई रिजर्व, नकद वाहनों के लिए खुली रहेंगी 6 लेन

Sat, 14 Dec 2019 09:31 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
शनिवार की आधी रात से फास्टैग से टोल भुगतान शुरू हो जाएगा। खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर 18 लेन को फास्टैग के लिए रिजर्व किया गया है। वहीं 6 लेन को नकद, छूट प्राप्त वाहन, बाइक और ऑटो के लिए छोड़ा गया है। 
विज्ञापन


ऐसे में रविवार सुबह पीक ऑवर्स में यहां जाम लगने की संभावना बनी हुई है। बृहस्पतिवार को तैयारियों के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस व टोल प्रबंधन ने जायजा लिया व जाम से निपटने की योजना भी तैयार की। 

टोल प्रबंधन के मुताबिक, खेड़कीदौला टोल पर दोनों ओर 9-9 लेन को फास्टैग के लिए रिजर्व कर दिया गया है। 20 अतिरिक्त कर्मचारी लगाए हैं, जो फास्टैग व नकद टोल वाले वाहनों को अलग-अलग कर लेन में भेजेंगे। 
विज्ञापन


ऐसे में वाहनों की रफ्तार थमने की संभावना है। टोल से रोजाना करीब 85 हजार वाहन गुजरते हैं। इसमें से 25 फीसदी वाहन ही ऐसे हैं, जिन पर फास्टैग लगा हुआ है। 
विज्ञापन

वहीं दोनों ओर बने छह लेन से 31 गांव के छूट प्राप्त वाहन चालक, अन्य छूट प्राप्त वाहन सहित बाइक व ऑटो सवार गुजरेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, टोल प्लाजा से रामपुरा फ्लाईओवर की तरफ जाते वक्त एक कट है, जिसमें दिल्ली व जयपुर जाने वाले वाहन यू-टर्न लेते हैं। जाम की स्थिति बनने से हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने की संभावना है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें