फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा पहुंचकर स्टूडेंट्स को दिए फैशन और फिटनेस टिप्स

Wed, 07 Feb 2018 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
fitness
विज्ञापन

मंगलवार को नोएडा के सेक्टर- 18 में फैशन स्टूडेंट्स के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस मौके पर फैशन ब्लॉगर मिस्टर लोकेन्द्र राणावत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विज्ञापन


उन्होंने आकर छात्रों को फैशन के टिप्स दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स को फिटनेस टिप्स भी बताए जिससे वे स्वस्थ रहे। इस दौरान डाइट चार्ट के बारे में भी बताया।

जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ी उत्सुकता के साथ इसको जाना। इसके साथ ही छात्रों ने आज के दौर में चल रहे फैशन स्टाइल के बारे में जाना। जिस पर लोकेन्द्र राणावत ने जवाब दिए और नए ट्रेंड के बारे में भी बताया।
विज्ञापन


इस मौके पर अलग अलग एकेडमी के करीब 100 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। यही नहीं लोकेन्द्र राणावत ने फोटोशूट पोर्टफोलियो के भी आइडियाज शेयर किए और फोटोशूट टिप्स भी दिए। छात्रों ने उनसे सोशल साइट पर पोपूलर इमेज बनाने के भी जानकारी ली।


इस दौरान स्टूडेंट्स ने लोकेन्द्र राणावत से उन्हें डेली रूटिन के बारे में जाना। इतना ही नहीं लोकेन्द्र ने स्टूडेंट़्स के साथ उनकी कंफ्यूजन पर भी चर्चा की और फैशन इंडस्ट्री में कैसे नाम बनाएं इस बारे में जानकारी दी।

बता दें कि लोकेन्द्र सोशल साइट पर काफी पोपूलर हैं जो कि बड़ी ब्रान्ड के प्रमोशन्स करते हैं। हाल ही में लोकेन्द्र ने रेमंड के लिए भी शूट किए हैं जिसमें उनके पोस्टर्स दिल्ली , एनसीआर के कई मॉल्स में लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें