फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! ऐसे भी चल रहा है ठगी का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ के सेक्टर-तीन में एक महिला को कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने फ्लैट दिलाने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर थाना भूपानी में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता रश्मी ने बताया कि कुछ समय पहले उसने फ्लैट खरीदने की योजना बनाई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात हरपाल सिंह यादव, मानव चंद्रा, राजेश कुमार और सगुन भगत से हो गई। सभी आरोपियों ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया। आरोपियों ने महिला को सेक्टर-89 में एक फ्लैट दिखाया।

आरोपियों ने फ्लैट की डील के नाम पर उससे 11 लाख 84 हजार रुपये ले लिए। बाकी रकम वह किस्तों में देती रही, लेकिन तय समय पूरा होने पर जब रश्मी ने फ्लैट देने का कहा तो आरोपी टालते रहे। परेशान होकर उसने अपने रुपये लौटाने की मांग की तो आरोपियों ने डील करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। मामले के जांच अधिकारी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मामला कोर्ट के माध्यम से आया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पहले उधार लिया फिर पीटकर घर से निकाला

बल्लभगढ़ के सेक्टर-7 थाना क्षेत्र में मकान मालिक सहित उसके परिवार के लोगों ने मिलकर उधार लेने के बहाने एक किरायेदार से पांच लाख रुपये ठग लिए। मूल रूप से मथुरा निवासी दीपक ने बताया कि वह सेक्टर-4 में रमेश चंद सोनी के मकान में किराये पर रह रहा था।

इस दौरान उसकी मकान मालिक रमेश चंद, उसके बेटे अरविंद सोनी और रमेश चंद की पत्नी शकुंतला से अच्छी बोल चाल हो गई। आरोपियों ने दीपक को विश्वास में लेकर बताया कि उनके घर में कुछ जरूरत आ गई है। इसके लिए उन्हें कुछ रुपयों की जरूरत है। दीपक ने भरोसा करते हुए रमेश को पांच लाख रुपये दे दिए।

दोनों पक्षों में तय हुआ कि एक साल बाद रुपए लौटा दिए जाएंगे। दीपक ने आरोप लगाया कि जब उसने पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर भगा दिया। उसे घर से भी बाहर निकाल दिया और उसका सारा सामान अपने पास रख लिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई सूरज सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें