फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में आज मुकेश अंबानी का घर घेरेंगे किसान, जहां रोकेंगे उस जगह को गाजीपुर बना देंगे

Tue, 22 Dec 2020 06:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
कृषि कानूनों का विरोध करते किसान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में किसान मंगलवार को मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर का घेराव करेंगे। साथ ही किसान उनसे खेतीबाड़ी में कॉरपोरेट के जरूरत से ज्यादा दखल को रोकने का अनुरोध करेंगे। इस दौरान उन्हें आंदोलनरत किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन


राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह ने सोमवार को यूपी गेट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुंबई में उनके साथी किसान नेता राजू शेट्टी ने घेराव का यह कार्यक्रम तय किया है। उन्होंने बताया कि किसान मुकेश अंबानी से बातचीत करने की कोशिश करेंगे ताकि उन्हें किसानों की परेशानियों से अवगत कराया जा सके। 

वीएम सिंह ने बताया कि किसान मुकेश अंबानी से यह अनुरोध करेंगे कि नए कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है, लिहाजा कॉरपोरेट अपना कदम पीछे कर ले। उन्होंने कहा कि किसान उनसे यह भी अनुरोध करेंगे कि वह सरकार से कहें कि उनको यह कानून नहीं चाहिए और सरकार किसानों की बात मान ले। वीएम सिंह ने कहा कि सरकार जो कृषि कानून लाई है उससे किसान दुखी हैं और बाजार खुश है। कृषि प्रधान देश में यह स्थिति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


जहां रोकेंगे उस जगह को गाजीपुर बना देंगे
वीएम सिंह ने किसानों को जगह-जगह रोकने पर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी पीड़ा लेकर जो किसान यहां आ रहे हैं उन्हें सरकार न रोके। कहा कि किसान चार-चार सौ किलोमीटर से यहां आ रहे हैं। उन्हें हर जगह रोका जा रहा है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां किसानों को रोका जाएगा, उस जगह को गाजीपुर बना दिया जाएगा। गाजीपुर बॉर्डर की तरह वहीं लंगर चलेगा, वहीं किसानों का डेरा रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें