फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वर्मीकम्पोस्ट की खरीद पर किसानों को मिलेगी 80 प्रतिशत तक सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। रासायनिक खादों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के लिए सरकार ने हरियाणा ऑर्गेनिक फार्मिंग योजना शुरू की है। योजना के तहत प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने वाले किसानों को पांच साल तक प्रति एकड़ 10 हजार रुपये वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, वर्मीकम्पोस्ट की खरीद पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का प्रावधान है।
विज्ञापन


खंड कृषि अधिकारी प्रदीप मलिक ने बताया कि कृषि विभाग ने रबी सीजन के लिए योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक किसान 31 दिसंबर तक आवेदन कर वर्मीकम्पोस्ट की खरीद कर सकते हैं। खरीद के बाद बिल की हार्ड कॉपी खंड कृषि कार्यालय में जमा करवानी होगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पोर्टल के माध्यम से फसल और कृषि भूमि का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद अनुदान की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें