फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: किसानों ने पंकज सिंह का आवास घेरा, पुलिस से हुई झड़प; विधायक ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

Mon, 21 Aug 2023 04:59 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से विधायक के आवास के आसपास बैरिकेडिंग की। इस बीच उग्र किसानों ने बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए अंदर घुसने का प्रयास किया। वहीं विधायक ने कहा है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह भी धरने में शामिल होंगे।
विज्ञापन
किसान और पुलिस के बीच होती झड़प - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। मांगें न पूरी होने पर किसानों ने भाजपा विधायक पंकज सिंह के आवास का घेराव किया। इस दौरान पुलिस और किसान नेताओं के बीच तीखी झड़प भी हुई। इस बीच विधायक पंकज सिंह ने किसानों के बीच मौजूद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी से कहा, अपने चेयरमैन को बोलिए जो औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) भी हैं कि लखनऊ में बैठकर तमाशा नहीं देखें। किसानों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करें। यहां रोज का धरना प्रदर्शन हम झेलें और आईआईडीसी लखनऊ में बैठकर तमाशा देखते रहें। यह नहीं चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को किसान अपनी मांगों को लेकर विधायक कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। विधायक ने कहा कि इस मामले में आईआईडीसी ने कुछ नहीं किया तो मैं आपके धरना प्रदर्शन में शामिल हो जाऊंगा। उन्होंने इसके लिए 15 दिन का समय आईआईडीसी और उद्योग मंत्री को दिया। 

इससे पहले भारतीय किसान परिषद के किसानों ने सोमवार को नोएडा के विधायक पंकज सिंह के सेक्टर-26 कार्यालय का घेराव किया। घेराव के दौरान विधायक ने किसानों की मांगों का संज्ञान लेते हुए औद्योगिक विकास आयुक्त को निशाने पर ले लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी को कड़े निर्देश दिए।

इससे पहले प्राधिकरण कार्यालय से विधायक कार्यालय तक किसानों के मार्च के दौरान कई स्थानों पर जाम लग गया। किसानों के धरने के 67वें दिन निकाले गए घेराव मार्च में बड़ी तादाद में बुजुर्ग, महिलाएं  और युवा शामिल थे। इस दौरान पुलिस कमिश्नरेट के एडिशनल सी पी, डीसीपी व एसीपी आदि ने किसानों को रोकने का असफल प्रयास किया। किसानों ने पुलिस के लगाए बैरिकेड तोड़े और आगे बढ़ गए।

वहां पहुंचने पर किसान और पुलिस की काफी देर नोक झोंक होती रही। किसान नेता सुखबीर खलीफा ने कहा कि डेढ़ साल पहले धरने के दौरान विधायक उनके बीच आए थे। उन्होंने वादा करते हुए अनशन तुड़वाया था। लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें