फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी कर रहे हैं बिल्डर'

Sat, 08 Feb 2014 05:51 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को अव्हेलना करते हुए ग्रेनो साइट पर बिल्डरों ने काम जारी रखा है। जब उन्हें अदालत के आदेश का ध्यान नहीं रहा तो किसानों को उन्हें अदालत का आदेश याद दिलाने के लिए सामने आना पड़ा।
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट के पतवारी, बिसरख, मिलक लच्छी, सादुल्लापुर के किसानों ने शुक्रवार को बिल्डरों का निर्माण कार्य बंद करा दिया है।

किसानों का कहना है कि उच्च न्यायालय ने दो माह में जमीन वापस करने का आदेश दिया है। शुक्रवार सवेरे पतवारी गांव के समीप मंदिर पर किसान एकत्र हुए।

नारेबाजी करते हुए किसानों ने बिल्डरों की साइटों पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। किसानों को आता देखकर साइटों पर काम कर रहे मजदूर भाग गए।

साइट पर मौजूद बिल्डर के मैनेजरों को काम बंद रखने को कहा गया। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर बिल्डर ने काम चलाने का प्रयास किया तो उनकी साइटों पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें