फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का और ताश बना अंदोलन में किसानों का टाइमपास, मोबाइल चार्जिंग के लिए चुका रहे है 30 रुपये

Sat, 28 Nov 2020 05:12 PM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किसानों के जमावड़े के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्थानीय निवासियों को हो रही है। हर तरफ के रास्ते पूरी तरह से बंद है। स्थानीय किराना दुकान और शराब की दुकनों पर किसानों की भीड़ लग रही है...
विज्ञापन
ताश खेलते युवा किसान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरेंद्र मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में उतरे किसानों का धरना और प्रदर्शन जारी है। कुछ किसान बुराड़ी मैदान भी पहुंचे है लेकिन अधिकांश किसान सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए है। बार्डर पर एक तरफ किसान संगठनों के नेता जहां किसानों को जागरुक कर रहे है तो वहीं कुछ किसान आंदोलन में हुक्का गुड़गुड़ा कर और पत्ते खेलकर अपना टाइम गुजार रहे है।

विज्ञापन


पंजाब से आए किसान बलिंदर सिंह ने अमर उजाला से कहा कि, 'हम राशन पानी की व्यवस्था के साथ यहां आए हैं। जब तक कोई हल नहीं निकलता तब तक हम यहां डटे रहेंगे। टाइम पास करने के लिए हुक्का ले आए थे। जब भी समय मिलता है तो हम साथियों के साथ बैठकर हुक्का गुड़गुड़ा लेते हैं।'


किसान बलजीत सिंह अरोड़ ने अमर उजाला ने बताया कि, 'किसान संगठनों के आह्वान पर हम दिल्ली आए हैं। वो जो हमें बोलेंगे वह हम वहीं करेंगे। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जातीं हम यहीं हैं। इसलिए ताश खेलकर टाइम पास कर रहे है।'

स्थानीय शराब की दुकानों पर लग रही भीड़

किसानों के जमावड़े के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्थानीय निवासियों को हो रही है। हर तरफ के रास्ते पूरी तरह से बंद है। स्थानीय किराना दुकान और शराब की दुकानों पर किसानों की भीड़ लग रही है।

विज्ञापन


शराब दुकान के संचालक ने अमर उजाला से कहा कि,'आंदोलन के चलते मुख्य सड़क की दुकान तो पुलिस ने बंद करवा दी, लेकिन पीछे की तरफ गांव में आने वाली दुकान चल रही है। किसानों की दिनभर भीड़ लगी रहती है।'

मोबाइल चार्जिंग के लिए करना पड़ रहा इंतजार

आंदोलन में आए किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल चार्ज करने के लिए आ रही है। कुछ किसान अपने साथ बड़ी बैटरी लेकर आए हैं इससे वे अपने डेरे में भी रोशनी कर पा रहे है और मोबाइल भी चार्ज कर लेते है। लेकिन कुछ किसानों को मोबाइल चार्ज करने के लिए 30 रुपये तक अदा करने पड़ रहे हैं।

किसान मनजीत सिंह ने बताया, 'आसपास के दुकानदारों और घरों में जाकर मोबाइल चार्ज करना पड़ रहा है। कुछ लोग फ्री में ही कर देते है लेकिन कुछ को 20 से 30 रुपये तक देना पड़ रहा है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें