फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, प्राधिकरण कार्यालय का किया घेराव, भारी पुलिस बल तैनात

Mon, 11 Dec 2023 05:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

किसानों का कहना है कि उनकी मांग प्राधिकरण पूरी नहीं कर रहा है। दूसरी तरफ, किसानों की भीड़ को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से भारी फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में किसानों ने 10 प्रतिशत आबादी के भूखंड, 64.7 प्रतिशत मुआवजा देने सहित कई मांगों को लेकर एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। तमाम गांवों के किसान सेक्टर-5 स्थित बरातघर पर इकट्ठा होकर पैदल मार्च करते नोएडा प्राधिकरण पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि उनकी मांग प्राधिकरण पूरी नहीं कर रहा है। दूसरी तरफ, किसानों की भीड़ को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से भारी फोर्स तैनात की गई है। कुछ किसान बैरिकेडिंग को दरकिनार करते हुए दफ्तर में घुसने का प्रयास किया। जिसके चलते पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हो गई। मौके पर ज्वाइंट सीपी आनंद कुलकर्णी समेत कई थानों की पुलिस तैनात है।

विज्ञापन

किसानों के सैलाब में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं, सभी अपनी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण पर पहुंचे हैं। इनका कहना है, कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन की घुट्टी ही मिली। किसानों की मांगें अब तक पूरी नहीं हुईं। आंदोलन की अगुवाई कर रहे सुखबीर खलीफा ने कहा, किसान 10 प्रतिशत आबादी के भूखंड, 64.7 प्रतिशत मुआवजा देने सहित कई मांगों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। जब तक हमारा हक दिया नहीं जाएगा, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। हमें केवल झूठे वादे नहीं चाहिए। अब हमें ठोस कार्रवाई चाहिए। तत्काल प्रभाव से हमारा मुआवजा चाहिए।

विज्ञापन

सुखबीर खलीफा ने आगे कहा कि भूमि अधिग्रहण के 50 साल बाद भी किसानों को उनका हक नहीं दिया गया है। किसान अपनी मांगों को लेकर काफी सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके बावजूद इंसाफ की रोशनी कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है। जिसकी वजह से किसान दोबारा प्राधिकरण पर धरना देने को मजबूर हैं। हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो नोएडा प्राधिकरण में परमानेंट ताला जड़ देंगे। इस बार किसानों को जीत दिलवाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन

2021 से किसान लड़ रहे लड़ाई
किसानों ने साल 2021 में 4 माह और 2023 में तीन माह नोएडा प्राधिकरण पर धरना दिया था। लेकिन, अंत में अथॉरिटी से समझौते के बाद धरना समाप्त कर दिया गया था। इस बार किसानों की भीड़ को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से भारी फोर्स तैनात की गई है। मौके पर ज्वाइंट सीपी आनंद कुलकर्णी समेत कई थानों की पुलिस तैनात है। पुलिस और किसान नेता सुखवीर खलीफा के बीच बातचीत उन्हे मनाने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें