फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest Live Updates: महापंचायत में बोले नरेश टिकैत- दो कदम सरकार और दो कदम किसान पीछे हटे तो समाधान निकले

Thu, 17 Dec 2020 08:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

खास बातें

हाड़ कंपा देने वाली ठंड में प्रदर्शन  कर रहे किसानों के आंदोलन का आज 22वां दिन है। इसके बावजूद उनका हौसला नहीं टूटा है। किसानों का कहना है कि चाहे ठंड पड़े या बारिश जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी हम वापस नहीं जाएंगे। वहीं कल किसानों के समर्थन में संत बाबा राम सिंह ने खुदकुशी कर ली, जिसके बाद किसान कह रहे हैं कि अब तो वह बिना अपनी मांगें पूरी किए वापस नहीं जाएंगे। दूसरी तरफ बुधवार की सुनवाई के बाद आज सुप्रीम कोर्ट आज फिर किसान आंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर हुई किसानों की महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:42 PM, 17-Dec-2020

साइकिल पर 1,100 किलोमीटर का सफर तय कर किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचा देव मांझी

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए बिहार के सिवान से सत्य देव मांझी नामक व्यक्ति ने साइकिल पर 1,100 किलोमीटर का सफर तय किया। उन्होंने बताया,"मैं चाहता हूं कि मोदी सरकार जल्द से जल्द तीनों कृषि क़ानूनों को रद्द करे। जब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा मैं यहीं रहूंगा।"

08:03 PM, 17-Dec-2020

कृषि मंत्री ने किसान भाई-बहनों को पत्र लिखकर अपनी भावनाएं प्रकट की हैंः पीएम मोदी

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने किसान भाई-बहनों को पत्र लिखकर अपनी भावनाएं प्रकट की हैं, एक विनम्र संवाद करने का प्रयास किया है। सभी अन्नदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसे जरूर पढ़ें। देशवासियों से भी आग्रह है कि वे इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।

06:50 PM, 17-Dec-2020

किसानों का आंदोलन नाजुक मोड़ पर पहुंच चुका हैः दीपेंद्र सिंह हुड्डा

किसानों का आंदोलन नाजुक मोड़ पर पहुंच चुका है। मैं प्रधानमंत्री जी से आग्रह करना चाहता हूँ कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करें और किसानों की मांगों को मानते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस करें: दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस

विज्ञापन
06:17 PM, 17-Dec-2020

दिल्ली के राजपत्र में 23 नवंबर को केंद्र के तीनों कृषि कानूनों को अधिसूचित किया गया थाः मीनाक्षी लेखी

बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली विधानसभा में कृषि कानूनों की प्रति फाड़ने पर बोलीं कि दिल्ली के राजपत्र में 23 नवंबर को केंद्र के तीनों कृषि कानूनों को अधिसूचित किया गया था। अब वे सूचित करने के बाद दिल्ली विधानसभा में उसी अधिनियम की प्रतियां फाड़ रहे हैं। यह अवसरवादी राजनीति है।

06:03 PM, 17-Dec-2020

कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने किसानों के नाम लिखा खत

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर किसानों के नाम एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को गुमराह करने, उनमें भ्रम पैदा करने का काम किया जा रहा है। हमारे किसाना भइयों और बहनों में कृषि कानून को लेकर जो भ्रम हैं, उन्हें दूर करना हमारा कर्तव्य है।  

यहां पढ़ें पूरा पत्रः कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का किसानों के नाम पत्र, कहा- कानून को लेकर भ्रम दूर करना मेरा कर्तव्य
 

विज्ञापन
05:53 PM, 17-Dec-2020

हम सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ वकीलों से परामर्श लेंगेः राष्ट्रीय किसान महासंघ

राष्ट्रीय किसान महासंघ के राष्ट्रीय समन्वयक के वी बीजू ने कहा कि आज हमारी समिति में हमने सर्वोच्च न्यायालय में मामले के बारे में निर्णय लिया। हम सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, दुष्यंत दवे, एचएस फूलका और कॉलिन गोंसाल्वेस से परामर्श करेंगे।  

05:45 PM, 17-Dec-2020

गाजीयाबाद से दिल्ली आने के लिए गाजीपुर बॉर्डर का इस्तेमाल न करें लोगः दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी बॉर्डर) गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आने वाले ट्रैफिक के लिए बंद है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दिल्ली आने के लिए वैकल्पिक रास्ता अपनाने की सलाह दी जाती है।

05:34 PM, 17-Dec-2020

पंजाब के एक और किसान ने की आत्महत्या

सिंघु बॉर्डर पर करनाल के नानकसर गुरुद्वारा के बाबा राम सिंह की मौत से आहत होकर एक व्यक्ति जसवीर सिंह ने निसिंग में गुरुद्वारे के पास ट्रैक्टर के नीचे आकर आत्महत्या की।

05:32 PM, 17-Dec-2020

युवा किसानों ने यूपी गेट डिवाइडर पर बोए सब्जियों के बीज

युवा किसानों ने यूपी गेट डिवाइडर पर सब्जियों के बीज बोए। उनका कहना है कि आंदोलन ज्यादा दिनों तक चला तो यहां लगाई हुई सब्जियां काम आएंगी।

05:26 PM, 17-Dec-2020

सुप्रीम कोर्ट तीसरा पक्ष बनकर आया है इससे किसानों को समाधान की उम्मीद जगी है: नरेश टिकैत

हाईवे पर आज शाम हुई खाप पंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि दो कदम सरकार पीछे हटे और दो कदम किसान पीछे हटे ताकि दोनों के बीच बातचीत का एक नया प्लेटफार्म तैयार हो और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकले।

उन्होंने कहा कि बातचीत में बुजुर्ग नेताओं को रखा जाए जैसे राजनाथ सिंह, अजीत सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लालकृष्ण आडवाणी आदि। उन्होंने कहा कि आज रात वह सिंघु बॉर्डर पर डटे किसानों से भी बातचीत करेंगे और उनसे शीघ्र फैसला करने का माहौल बनाने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट तीसरा पक्ष बनकर आया है इससे किसानों को समाधान की उम्मीद जगी है।

05:14 PM, 17-Dec-2020

दिल्ली विधानसभा केंद्र के कृषि कानूनों को खारिज कर रही हैः केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली विधानसभा केंद्र के कृषि कानूनों को खारिज कर रही है, केंद्र सरकार अंग्रेज से बदतर न बने और कानून वापिस ले। दिल्ली विधानसभा में कृषि कानूनों को निरस्त करने का संकल्प पत्र स्वीकार कर लिया गया है।

05:07 PM, 17-Dec-2020

कृषि कानूनों को लेकर केंद्र पर केजरीवाल ने किया हमला

केंद्र सरकार कह रही है कि किसानों को कृषि कानूनों का फायदा समझ नहीं आ रहा इसलिए अपने दिग्गज नेताओं को उतारा है। योगी आदित्यनाथ एक रैली में कह रहे थे कि इन कानूनों से किसी की जमीन नहीं जाएगी, ये फायदा है क्या?: दिल्ली CM, दिल्ली विधानसभा के एक विशेष सत्र में किसान आंदोलन पर

03:47 PM, 17-Dec-2020

राकेश टिकैत ने कहा- सरकार इस आंदोलन को हिंसक करना चाहती है

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जगह-जगह किसानों को रोका गया। लड़ते हुए किसान दिल्ली आ रहे हैं। सरकार आंदोलन को हिंसक करना चाहती है।

03:06 PM, 17-Dec-2020

आप विधायक ने दिल्ली विधानसभा में फाड़ी कानून की प्रति

गुरुवार को दिल्ली विधानसभा की कार्रवाई शुरू हुई तो यहां काफी हंगामा मचा। आप विधायक महेंद्र गोयल ने कृषि कानूनों की प्रतियां सदन में फाड़ दीं और कहा कि मैं इन काले कानूनों को नहीं मानता क्योंकि ये किसानों के खिलाफ है। इसके बाद सदन में जय जवान जय किसान के नारे लगाए गए।
 

02:29 PM, 17-Dec-2020

किसान संगठनों को भेजा जाएगा नोटिस

भारत के मुख्य न्यायधीश ने कहा कि सभी प्रदर्शनकारी किसान संगठनों को नोटिस जाना है और सुझाव दिया है कि इस मामले को शीतकालीन अवकाश के लिए अदालत की अवकाश पीठ के समक्ष रखा जाए। इससे पहले भारत के मुख्य न्यायधीश ने ये भी कहा कि दिल्ली को ब्लॉक करने से यहां के लोग भूखे रह सकते हैं। आपका(किसानों) मकसद बात करके पूरा हो सकता है। सिर्फ विरोध प्रदर्शन पर बैठने से कोई फायदा नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट में अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा कि उनमें से कोई भी फेस मास्क नहीं पहनता है, वे बड़ी संख्या में एक साथ बैठते हैं। COVID-19 एक चिंता का विषय है, वे गांव जाएंगे और वहां कोरोना फैलाएंगे। किसान दूसरों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकते।

01:44 PM, 17-Dec-2020

नोएडाः सड़क पर ही धरने पर बैठे किसान

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारी चिल्ला बॉर्डर पहुंचे थे और आज यहां सैकड़ों की संख्या में आने की बात कही गई थी। इसी के तरह  गुरुवार को पुलिस से बचते-बचाते किसान नोएडा पहुंचने में सफल रहे। किसानों की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों को रातों-रात नजरबंद किया गया। किसान सेक्टर-15 पार्क में एकत्रित होकर चिल्ला की तरफ बढ़ने लगे तभी पुलिस ने बीच रास्ते में ही उन्हें रोक लिया है, जिसके बाद किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए हैं।

12:24 PM, 17-Dec-2020

चिल्ला बॉर्डरः अंबावत यूनियन के किसानों को धरनास्थल पर जाने से रोक रही पुलिस

चिल्ला बॉर्डर पर किसान यूनियन अंबावत के लोगों को धरनास्थल पर जाने से पुलिस रोक रही है। पुलिस किसानों को समझाने की कोशिश कर रही है। अंबावत यूनियन ने आज चिल्ला बॉर्डर पर नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते को भी बंद करने का एलान किया है।

11:38 AM, 17-Dec-2020

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी की तमाम सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को लेकर डाली गई जनहित याचिका की सुनवाई से इनकार कर दिया है। उच्च न्यायालय ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में पहले ही सुनवाई कर रही है ऐसे में उसकी सुनवाई करने का कोई मतलब नहीं है।

11:03 AM, 17-Dec-2020

टिकरी बॉर्डर पर किसान जयसिंह की मौत

टिकरी बॉर्डर पर एक किसान जय सिंह की ठंड से मौत हो गई है। वह हरियाणा के रहने वाले थे।

10:48 AM, 17-Dec-2020

दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर लगा जाम

चिल्ला बॉर्डर बंद होने के चलते नोएडा दिल्ली लिंक रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया है।

10:20 AM, 17-Dec-2020

हमें अब तक है सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का इंतजारः किसान नेता मंजीत सिंह

कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। सुप्रीम कोर्ट में आज किसानों को बॉर्डर से हटाने की याचिका पर सुनवाई होनी है। भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया, 'अभी तक हमें सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कोई नोटिस नहीं आया है।'
 

09:45 AM, 17-Dec-2020

सिंघु बॉर्डरः ठंड से बचने के लिए ले रहे अलाव और गैस हीटर का सहारा

सिंघु बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बढ़ती ठंड से बचने के लिए गैस हीटर लगाए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने बताया, 'लोग लकड़ी जलाकर अपना काम चला रहे हैं। किसान नेताओं ने कुछ हीटर मंगाए हैं लेकिन ये गैस से चलते हैं, इनमें खर्चा है।'
 

 

09:38 AM, 17-Dec-2020

सुप्रीम कोर्ट में आज किसान आंंदोलन से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज किसान आंदोलन से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इसमें किसानों को तुरंत प्रदर्शनस्थल से हटाने की मांग वाली याचिका भी है।
 

09:30 AM, 17-Dec-2020

सिंघु बॉर्डर पर छात्रों ने किया विस्माद नाटक का मंचन

दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर अमृतसर के खालसा कॉलेज के छात्रों ने गुरु नानक देवजी की जिंदगी से प्रेरित नाटक 'विस्माद' का मंचन किया।
 

09:08 AM, 17-Dec-2020

महापंचायत में बोले नरेश टिकैत- दो कदम सरकार और दो कदम किसान पीछे हटे तो समाधान निकले

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसान प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हमने सरकार से ये कानून नहीं मांगे थे, हम सरकार से मांगते हैं कि हमारी फसल का दाम बढ़ाओ, वो बढ़ाते नहीं हैं।"
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें