फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने निगम वालों को दौड़ाया

Wed, 12 Feb 2014 01:23 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पाइप लाइन मार्ग पर मंगलवार को पैचवर्क करने पहुंचे गाजियाबाद जल निगम के कर्मियों और मजदूरों को किसानों ने खदेड़ दिया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर और सीओ धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों को समझाने की कोशिश की।
विज्ञापन


उन्होंने साफ कह दिया कि पैचवर्क से काम चलने वाला नहीं है। चौड़ीकरण से कम पर उन्हें कुछ मंजूर नहीं। ऐसा नहीं किया तो दिल्ली के लिए तीसरी पाइप लाइन नहीं बनने देंगे।

दिल्ली जलबोर्ड ने फिलहाल महज पैचवर्क को मंजूरी दी है। जल निगम की टीम एवं मजदूर पैचवर्क करने पहुंचे तो किसान भड़क गए और  टीम को खदेड़ दिया। एसडीएम सदर कुनाल कुमार, सीओ राजेश पांडेय, जलनिगम के इंजीनियर विनेश कुमार, बलवीर सिंह को मौके पर भेजा।
विज्ञापन


किसानों ने अफसरों को भी खरी-खरी सुनाई। सुल्तानपुर के प्रधान मनोज का कहना है कि प्रशासन गुमराह कर रहा है और दिल्ली सरकार आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि पैचवर्क नहीं होने देंगे। धरने पर सलेक भईया, दिनेश त्यागी, कृष्णपाल, शिवकुमार, देवदत्त, मीनू, नरेश मौजूद रहे।

विजय नगर में अवैध निर्माण ढहाया
गाजियाबाद में नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने मंगलवार को विजय नगर में सम्राट चौक पर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान लोगों ने हंगामा कर कार्रवाई का विरोध किया।

हंगामे पर प्रवर्तन दस्ते को कार्रवाई रोकनी पड़ी। पुलिस फोर्स मिलने के बाद दोबारा कार्रवाई की गई। नाला निर्माण के लिए निगम ने यह कार्रवाई की है।

निगम के प्रवर्तन दस्ते आैर जेसीबी ने दुकानों को तोड़ना शुरू किया तो लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। लोग जेसीबी के आगे खड़े हो गए।

हंगामा बढ़ता देख मौके निगम के अधिकारियों का कार्रवाई रोकनी पड़ी। इसके बाद पुलिस बल की मांग की गई। विजय नगर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और लोगों को तितर-बितर कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर ने कई दुकानों और मकानों को ध्वस्त कर दिया।

अतिक्रमण के मलबे को तत्काल उठवा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क के बराबर से नाले का निर्माण किया जाना है। इसके लिए अवैध निर्माण हटाया जा रहा है। नाला बन जाने से विजय नगर क्षेत्र में जलभराव से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें