फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते कहीं त्योहार का आनंद फीका न पड़ जाए, कई ट्रेनें निरस्त

Mon, 09 Nov 2020 10:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

त्योहारों में रेलवे ट्रैक पर चल रहे प्रदर्शन की वजह से यात्रियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रतिदिन हजारों यात्रियों के टिकट निरस्त हो रहे हैं।  रविवार को भी पंजाब व राजस्थान रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त रहीं। किसानों के ट्रैक से नहीं हटने की वजह से सोमवार के लिए भी कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। पंजाब के रास्ते तो मालगाड़ी भी नहीं चल पा रही है।  

विज्ञापन


सोमवार को ट्रेन संख्या 02401 कोटा-देहरादून ट्रेन निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 02059/ 02060 कोटा-निजामुद्दीन-कोटा ट्रेन भी निरस्त कर दी गई है।  रविवार को निजामुद्दीन-जयपुर ट्रेन परिवर्तित रूट से चली तो ट्रैक पर धरने की वजह से ट्रेन संख्या 09042 गाजीपुर सिटी-बांद्रा, ट्रेन संख्या 09022 लखनऊ-बांद्रा, ट्रेन संख्या 02904 अमृतसर-मुंबई, ट्रेन संख्या  02415 इंदौर-निजामुद्दीन, ट्रेन संख्या 02964 उदयपुर-निजामुद्दीन समेत दर्जनों ट्रेन परिवर्तित रूट से चली। इस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। 

पंजाब रेल रूट पर निरस्त रहने वालीं मुख्य ट्रेनें
किसान आंदोलन की वजह से पंजाब रूट पर चलने वाली ज्यादातर ट्रेनें सोमवार को भी निरस्त रहेंगी। इनमें मुख्य रूप से नई दिल्ली-जम्मूतवी, अमृतसर-हरिद्वार, वंदे भारत एक्सप्रेस, कालका शताब्दी, अमृतसर शताब्दी के अलावा जम्मूतवी-अजमेर पूजा स्पेशल, लखनऊ-चंडीगढ़ पूजा स्पेशल, बाड़मेड़-ऋशिकेश, दिल्ली-भठिंडा,  श्रीगंगानगर-दिल्ली, गोरखपुर-जम्मूतवी, अमृतसर-आजमेर ट्रेन शामिल है। इसके अलावा मुंबई से दिल्ली पहुंचने वाली कई ट्रेन आधी दूरी तय कर ही वापस मुंबई लौट जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से मुंबई-अमृतसर, बांद्रा-अमृतसर, नांदेड़-अमृतसर, धनबाद-फिरोजपुर, जयनगर-अमृतसर, नई दिल्ली-ऊना शामिल है। पंजाब में धरने की वजह से सौ से अधिक ट्रेन ट्रैक पर वापस नहीं आ पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें