ईस्टर्न पेरिफेरल
एक्सप्रेस के लिए जमीन अधिग्रहण से प्रभावित 39 गांवों के किसानों ने दादरी
के कोट डेरीन गांव में शनिवार को महापंचायत की।
इसमें निर्णय लिया
गया कि जब तक ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर मुआवजा और अन्य सुविधाएं नहीं
मिलेंगी तब तक एक्सप्रेसवे का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
वहीं
कुछ दिन पहले एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य रुकवाने के बाद जिला प्रशासन ने
मुआयना कर किसानों को बुधवार तक बातचीत करने का समय दिया है
ईस्टर्न
पेरिफेरल एक्सप्रेसवे किसान संघर्ष समिति के नेतृत्व में हुई महापंचायत
में सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार
किसी न किसी बहाने से जमीनों को अधिग्रहण कर बर्बाद करने पर तुली है, इससे
क्षेत्र का किसान बर्बाद होता जा रहा है।
महापंचायत में पदम सिंह,
तेजपाल, धीरज सिंह, सतपाल, लीलू, बीरन, रगबर, ओमप्रकाश, महीलाल, सुरेन्द्र
भाटी, कैलाश और राजबीर समेत अन्य मौजूद रहे।