फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब किसानों की मांग सुनकर उड़ गए केंद्रीय मंत्री के होश

Sun, 24 Aug 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर-16 ए स्थित मैगपाई पर्यटन केंद्र में शनिवार को किसान संघर्ष समिति ग्रेटर फरीदाबाद की ओर से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को मांगपत्र सौंपा। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अमरचंद चंदीला ने की।
विज्ञापन


जिसमें किसानों को नए भूमि अधिग्रहण कानून के हिसाब से शहरी व ग्रामीण एरिया में बाजार भाव से चार गुना मुआवजा देने की मांग मुख्य तौर पर शामिल है।

अधिग्रहण का शिकार होने वाले परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। रॉयल्टी 21 हजार रुपये वार्षिक से बढ़ाकर 50 हजार रुपये की जाए। हर किसान को रिहायशी प्लाट मिले। जिस गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाए उसका विकास विशेष निगरानी में हो।

जिन्होंने अब तक मुआवजा नहीं उठाया है उन्हें नई नीति से मुआवजा दिया जाए। इस दौरान मंत्री ने किसानों से कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की मदद की जाए।
विज्ञापन


जिस पर किसानों ने स्पष्ट किया कि सरकार उनका ख्याल रखें तभी वह पार्टी का ख्याल रखेंगे। यह सुनकर गुर्जर के होश उड़ गए।

इस मौके सतपाल नवरत, बलजीत सिंह, धर्मसिंह नरवत, जगत सिंह नागर, लीलू चंदीला, जितेंद्र त्यागी, सुखवीर चौहान, शिवकुमार त्यागी, किशन कुमार, प्रदीप चौहान एवं हरपाल सिंह सहित कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें