फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से बर्बाद फसल पर किसानों को मिला मुआवजा

Thu, 12 Nov 2015 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को छतिपूर्ति केरूप में गांव फलैंदा के किसानों को 7.55 लाख का मुआवजा वितरित किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम जेवर एसके मिश्रा द्वारा दिए  बांटे गए चेकों में न्यूनतम मुआवजा राशि 1500 और अधिकतम 18,000 रुपये तक रही। कैंप जेवर ब्लाक के गांव फलैंदा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्त्रस्म के दौरान 240 किसानों को धनराशि दी गई।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि फसल की क्षतिपूर्ति के लिए 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से किसानों को चेक दिए गए हैं।

इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, तहसीलदार संजय सिंह, ग्राम प्रधान रवि सिंह, स्वतंत्रपाल सिंह, अलीम सलमानी, राजेश भाटी, इंद्र सिंह छोंकर, रोहतान सिंह, गुलाब सिंह, ओमप्रकाश, वीरेंद्र  सिंह भाटी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


हालांकि चेक वितरण के दौरान कुछ किसानों ने प्रशासन पर परेशान करने का भी आरोप लगाया। एसडीएम को किसानों ने ज्ञापन भी सौंपा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें