गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गन्ना किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने एनएच-58 जाम कर दिया है।
मोदीनगर में जुटे किसानों ने हाईवे जाम किया तो मुरादनगर में भी किसानों ने गंगनहर रूट को पूरी तरह जाम कर दिया है। सूत्रों के अनुसार अगर किसानों की मांग नहीं पूरी हुई तो वे रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर सकते हैं।
वहीं, नोएडा में भी किसानों का गुस्सा भड़कने के आसार हैं। हालांकि उपचुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिल पाई है। अगर किसान सड़क पर उतरते हैं तो धारा 144 लागू होने के चलते उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
फिलहाल, गाजियाबाद और इससे सटे इलाके में किसानों का आंदोलन जोर पकड़ रहा है।