फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NH-58 पर किसानों का हल्लाबोल

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर गन्ना किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने एनएच-58 जाम कर दिया है।
विज्ञापन


मोदीनगर में  जुटे किसानों ने हाईवे जाम किया तो मुरादनगर में भी किसानों ने गंगनहर रूट को पूरी तरह जाम कर दिया है। सूत्रों के अनुसार अगर किसानों की मांग नहीं पूरी हुई तो वे रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर सकते हैं।

वहीं, नोएडा में भी किसानों का गुस्सा भड़कने के आसार हैं। हालांकि उपचुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिल पाई है। अगर किसान सड़क पर उतरते हैं तो धारा 144 लागू होने के चलते उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन


फिलहाल, गाजियाबाद और इससे सटे इलाके में किसानों का आंदोलन जोर पकड़ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन

ताला तोड़ने के विरोध में गेट पर करेंगे ‌वेल्डिंग

किसानों ने आंदोलन का ऐलान पहले ही कर रखा था इसलिए प्रशासन ने हर तरह की स्थिति से पिटने की पूरी तैयारी कर ली है। किसानों के प्रदर्शन के ऐलान पर प्रशासन भी फ्रंटफुट पर आ गया है।

सूत्रों के अनुसार, भाकियू नेताओं ने गांव-गांव जाकर किसानों को आंदोलन में शामिल होने के लिए एकजुट किया है। मोदीनगर में शुगर मिल गेट पर धरना देने के अलावा किसानों ने हाइवे को जाम करने की रणनीति बनाई थी।

वहीं नोएडा में किसानों ने पिछले दिनों एक दफ्तर पर लगाए ताले को खोलने के विरोध में 22 अगस्त को गेट पर वेल्डिंग करने की घोषणा की है। भाकियू के जिलाध्यक्ष अजयपाल शर्मा ने बताया कि 12 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चीनी मिल मालिकों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें