फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकरो से पानी देकर किसान बचा रहे गेहूं की फसल

Sun, 03 Jan 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मेवात के किसान नहरी पानी नही होनें व खारा पानी की समास्या से परेशान हैं। मजबूरी में किसान टैंकरो से पानी मंगवाकर अपनी गेंहू की फसलों की सिंचाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


परेशान किसानों की इस समास्या के प्रति ने तो जनप्रतिनिधयों को कोई सरोकार हैं,और न ही शासन-प्रशासन को। गांवों के नजदीक नहरी पानी भी नही हैं।

जिसकी वजह से मजबूरी में उन्हें अपनी गैंहू की फसलों की सिंचाई महगें दामों पर टैंकरों से पानी मंगवाकर करनी पड रही हैं। किसानों ने बताया की एक एकड़ में करीबन 15-16 टैंकर पानी लगता हैं।

फसल की प्रयाप्त सिंचाई के लिये 4 बार पानी लगाना पडता हैं। जिसकी वजह से उनका एक एकड़ फसल तैयार करनें पर करीबन 40000 रूपये का खर्चा होता हैं।

किसानों का कहना हैं की वह अपनी उक्त परेशानी को लेकर लबें समय से क्षेत्र की नुमाइन्दगी करनें वाले जनप्रतिनिधयों सहित शासन प्रशासन के समुख उठाते रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उनकी समास्या का हल नही हो पाया हैं। किसानों ने सरकार से समास्या के समाधान की मांग की हैं। ताकि वह भी कम लागत में अपनी फसलों की सिंचाई कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें