फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रैफिक थाने के सामने यूट्यूबर पर जमकर बरसाए डंडे, कार तोड़ी

Sat, 13 Sep 2025 05:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से तारीख पर पेश होने के बाद गाड़ी में सवार होकर घर जा रहा था प्रतीक, सोने की चेन भी लूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-12 कोर्ट से तारीख पर पेश होकर लौट रहे यूट्यूबर प्रतीक की गाड़ी को रोककर ट्रैफिक थाने के सामने जमकर लाठी-डंडे बरसाए गए। आरोपियों ने युवक की कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, उसके गले से दो तोले की सोने की चेन भी लूट ली। पुलिस ने मारपीट करने वाले चारों युवकों फतेहपुर चंदीला के हरीश, सचिन, अंशुल और अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सेक्टर आठ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाहदरा, दिल्ली के रहने वाले प्रतीक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक यूट्यूबर है। कुछ साल पहले वह अपने बड़े भाई के साथ मौजूद था। तभी कुछ युवक आए और उनके भाई के साथ किसी बात पर कहासुनी करने लगे। उस दौरान उन्होंने बीच-बचाव किया। जिस पर आरोपियों ने उनके ऊपर महिला को छेड़ने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। केस कोर्ट में जाने के बाद खारिज हो गया। उनकी आरोपियों के साथ सोशल मीडिया के संबंध में भी कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम कोर्ट की तारीख पर पेशी के बाद वह अपनी कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ट्रैफिक थाने के सामने पहुंचे तो चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके रोक लिया। आरोपियों ने उनको गाड़ी से बाहर निकालने के बाद उनके ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। युवक की आवाज सुनकर ट्रैफिक थाने के पुलिसकर्मी आए और उनको बचाया। उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि यूट्यूबर और आरोपियों के बीच में पिछले काफी समय से सोशल मीडिया के संबंध में झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें