फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवकों पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कार से रास्ता रोकने के बाद हमला करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी में जन्मदिन समारोह से लौट रहे दो भाइयों पर रास्ता रोककर डंडों, तलवार और अन्य हथियारों से हमला करने का आरोप है। घायल के चिकित्सीय परीक्षण और प्रारंभिक जांच के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एनआईटी निवासी चिराग भाटिया ने शिकायत में बताया कि 18 जुलाई को उनके भाई पुलकित भाटिया और पीयूष भाटिया का जन्मदिन होटल में मनाया गया था। समारोह के बाद वह और पुलकित एक परिचित की स्कॉर्पियो गाड़ी से होटल के पास पहुंचे। आरोप है कि वहां सामने से आई कार ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जबकि पीछे से एक अन्य स्कॉर्पियो ने गाड़ी का रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कार से अक्षय, राहुल, गोलू और राहुल कबाड़ी व दूसरी स्कॉर्पियो से सनी बाहर निकले। सभी के हाथों में डंडे, सोटे, तलवार और अन्य हथियार थे। जान बचाने के लिए दोनों भाई वहां से भागे, लेकिन भागने के दौरान पुलकित गिर गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उससे मारपीट की। घायल को उपचार के लिए नीलम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 20 जुलाई को शिकायतकर्ता ने पुलकित भाटिया की मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) पुलिस को सौंपी। प्रारंभिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने 20 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें