फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवाओं को मिलेगा वैश्विक मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। युवाओं की प्रतिभा और कौशल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी केवल एसआईडीएच पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया पंजीकरण मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन


उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित प्रतिभागियों को विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता (नवंबर 2025, ताइपे ) और विश्व कौशल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता (सितंबर 2026, शंघाई) में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं अक्टूबर 2025 में, रीजनल दिसंबर 2025 में और नेशनल प्रतियोगिता फरवरी 2026 में होगी। चयनित युवाओं को अगस्त 2026 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 तय की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें