फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए किया जाएगा प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक में यातायात प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा व यातायात प्रबंधन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

एडीसी सतबीर मान ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्कूटी या बाइक चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करना या इयरफोन का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए युवा पीढ़ी को विशेष रूप से इससे बचने के लिए जागरूक किया जाए। उपायुक्त ने पुलिस विभाग और परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि संस्थानों में जाकर छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दें और उदाहरणों के माध्यम से उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें।

सड़कों की गुणवत्ता को लेकर निर्देश जारी
एडीसी ने स्पष्ट किया कि सड़कों की गुणवत्ता से सीधे तौर पर आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा जुड़ी हुई है, इसलिए बरसात के बाद सड़क की स्थिति का समयबद्ध आकलन करना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी मार्गों की सूची तैयार की जाए और कार्ययोजना बनाकर सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्थान पर दोबारा गड्ढे या क्षतिग्रस्त सड़क की समस्या उत्पन्न न हो।


साइन बोर्ड की निगरानी के निर्देश
एडीसी सतबीर मान ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोड मार्किंग, साइन बोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल और स्ट्रीट लाइटों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि पर्याप्त रोशनी बनी रहे और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि आवश्यक स्थानों पर कैट आई और साइन बोर्ड लगाए जाएं। विशेषकर तीव्र मोड़ों पर स्पीड लिमिट और चेतावनी बोर्ड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन




इस दौरान आरटीए सचिव मुनीश सहगल ने रोड सेफ्टी के बारे में समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने एडीसी को बताया कि दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए रांग साइड गाड़ी चलाने वालों के चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें