फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेसबॉल और सॉफ्टबॉल खेलों का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 21 Aug 2025 11:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- अंडर 14, 17 और अंडर 19 के मुकाबले किए गए आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में बीते दिन बालक और बालिकाओं के अंडर 14, 17 और अंडर 19 के सॉफ्टबॉल और बेसबॉल के जिला स्तरीय खेल आयोजित किए गए। इनमें विभिन्न खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

बात करें बालिकाओं के अंडर 14 बेसबॉल कि तो यहां पर सेक्टर 37 के मॉर्डन पब्लिक स्कूल (एमपीएस) ने बाजी मारी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर सेंट पीटर पब्लिक स्कूल (एसपीपीएस) और कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल (सीसीएस) की टीमें रहीं। वहीं सॉफ्टबॉल में श्रीराम स्कूल ने बाजी मारी जबकि दूसरा स्थान (एमपीएस) की टीम ने हासिल किया। तीसरे पर अशोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल (एएमपीएस) रही।
विज्ञापन


अंडर 14 बालकों में एएमपीएस की टीम बेसबॉल में विजेती बनी। दूसरा और तीसरा स्थान शिवनादर स्कूल और एमपीएस की टीम को मिला।
सॉफ्टबॉल में भी एमपीएस की टीम विजेता बनी। यहां दूसरा स्थान एएमपीएस को मिला जबकि तीसरे स्थान पर सीसीएस की टीम रही।

इसके अलावा अंडर 17 बालकों में बल्लभगढ़ स्थित दयानंद एंजलो वेदिक (डीएवी) ने जीत दर्ज की जबकि दूसरे पर मॉर्डन विद्या निकेतन (एमवीएन) रही। अंडर 19 में एमवीएन की टीम विजयी रही जबकि दूसरे स्थान पर डीएवी की टीम रही। तीसरा स्थान सैनिक पब्लिक स्कूल (एसपीएस) को मिला।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में भी अंडर 17 में डीएवी की टीम ने जीत हासिल की वहीं एमवीएन की टीम दूसरे पर रही। इसके अलावा अंडर 19 में भी डीएवी ने जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें