फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रक की टक्कर से घायल युवक तीन दिन तक रहा लापता, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। जलालपुर-मच्छगर रोड पर ट्रक की टक्कर से घायल हुए युवक के मामले में थाना सदर बल्लभगढ़ पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद घायल युवक को राहगीरों ने सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ में भर्ती कराया था, जहां से उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों को घटना की जानकारी नहीं मिली और वह तीन दिन तक युवक की तलाश करते रहे। गांव पन्हैड़ा खुर्द निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सतपाल 26 जुलाई की शाम बल्लभगढ़ आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में घायल सतपाल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ में दाखिल कराया, जहां से उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया गया। सतीश ने बताया कि परिवार को घटना की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने सतपाल के लापता होने की शिकायत थाना छांयसा में दर्ज कराई और लगातार उसकी तलाश करते रहे। चौथे दिन पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि सतपाल का एक्सीडेंट हो गया है और उसको बीके अस्पताल में भर्ती कराया हुआ है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को सरकारी अस्पताल बल्लभगढ़ से सूचना मिली थी कि एक अज्ञात घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि भाई सतीश ने थाने में लिखित शिकायत दी। जांच के बाद ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें