फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर बिलौच स्थित आईटीआई के पास 30 जून को हुई दो बाइकों की भिड़ंत में घायल दूसरे बाइक चालक कृष्ण ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले हादसे में अन्य बाइक सवार पंकज की 1 जुलाई को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन



पुलिस को दी शिकायत में गांव गालिमपुर, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी एवं वर्तमान में फतेहपुर बिलौच में रहने वाले ललित ने बताया कि उनका भतीजा पंकज मजदूरी करता था और उनके साथ रह रहा था। 30 जून की रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि पंकज का आईटीआई फतेहपुर बिलौच के पास सड़क हादसा हो गया है। मौके पर पहुंचने पर पंकज और दूसरी बाइक चालक कृष्ण घायल अवस्था में मिले। दोनों को निजी अस्पताल, सेक्टर-8 में भर्ती कराया गया, जहां से पंकज की गंभीर हालत को देखते हुए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि बाद में घायल कृष्ण ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें