फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- आठ दिन से नोएडा के अस्पताल में चल रहा था इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बाटा पुल पर सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक मार्च को उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े वाहन से जा टकराई थी। उसे गंभीर हालत में नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आठ दिनों के इलाज के बाद घायल की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूलरूप से पाली स्थित गाजीपुर गांव निवासी लव कुमार पांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता विकास तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मृतक लव कुमार पांडे उसके बुआ का लड़का था। एक मार्च की शाम को वह कंपनी से घर जा रहा था। इस दौरान बाटा पुल पर खड़ी एक पिकअप में उसकी बाइक जा टकराई। आरोप है कि पिकअप की पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी। अंधेरे में लव कुमार की बाइक उससे टकरा गई थी। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एनआईटी तीन ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे नोएडा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 8 मार्च को लव कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पिकअप चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें