फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निगम की कार्रवाई, तीन बिजली चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेक्टर तीन में बिजली चोरों के खिलाफ निगम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बिजली चोरों के खिलाफ लगातार निगम की कार्रवाई जारी है। रविवार सुबह करीब 6 बजे सेक्टर-3 मस्जिद वाली गली में निगम ने बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की। तीन परिवार बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, निगम ने चोरों पर जुर्माना लगाया है।
बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता नीरज दलाल ने बताया कि लगातार बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जेई की टीम बनाकर चेकिंग की जा रही है। घर-घर जाकर कर्मचारी चेकिंग कर रहे हैं। रविवार को सेक्टर-3 मस्जिद वाली गली में बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन परिवार बिजली के खंभे से अवैध कनेक्शन लेकर बिजली चोरी करते हुए पाए गए। निगम ने बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि तीनों परिवार पिछले कई वर्षों से निगम को लाखों की चपत लगा रहे थे। सभी पर जुर्माना लगाकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
चोरी पकड़ी गई तो होगी कार्रवाई
कार्यकारी अभियंता के मुताबिक बिजली चोरों के खिलाफ निगम ने सख्त रुख अपनाया हुआ है, प्रतिदिन जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त बिजली उपभोक्ताओं को सब डिवीजन स्तर पर जागरूक किया जा रहा है, इसके बाद भी यदि कोई लापरवाही या फिर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जा रहा है तो निगम इसके खिलाफ जुर्माने के साथ-साथ कार्रवाई कर रहा है। लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें