विश्व साईकिल दिवस पर तिलपत में साईकिल रैली निकालते प्रतिभागी । स्रोत : डीआईपीआरओ
- फोटो : अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय व अन्य।
फरीदाबाद। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर तिलपत गांव में बाबा सूरदास मंदिर के पास साइकिल रैली और फिटनेस जागरूकता कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम मेरा युवा भारत (माय भारत) और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से आयोजित हुआ। इसका मकसद युवाओं को सेहत, फिटनेस और पर्यावरण की सुरक्षा के बारे में जागरूक करना था।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और छात्रों ने हिस्सा लिया और साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इस दौरान विशेषज्ञों ने युवाओं को रोजाना व्यायाम करने, अच्छा खाना खाने और साइकिल चलाने के फायदों के बारे में जानकारी दी। माय भारत के जिला युवा स्वयंसेवक विपुल पराशर और फिटनेस कोच ऋषव शर्मा ने युवाओं को बताया कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और दिमाग भी अच्छा रहता है। साथ ही इससे पर्यावरण साफ रहता है क्योंकि प्रदूषण कम होता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में साइकिल रेस भी हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अनुभव कुमार ने पहला स्थान, विषु प्रजापति ने दूसरा स्थान और रुद्र कौशिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के अंत में सभी को फिट इंडिया और स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया और लोगों को साइकिल को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।