फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में मौत की झील: दिल्ली से दोस्तों संग आया नहाने, गहरे पानी में डूबा; स्थानीय युवक ने बाहर निकाला शव

Sat, 02 May 2026 07:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

दिल्ली से दोस्तों के साथ घूमने आए रामा शंकर की सिरोही झील में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय युवक समीर ने बचाने के लिए छलांग लगाई और कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला, पर युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सिरोही झील में नहाने गए युवक की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार दोपहर सिरोही झील में नहाने गए दिल्ली के एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान रामा शंकर के रूप में हुई है, जो अपने पांच दोस्तों के साथ दिल्ली से यहां घूमने आया था। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार छह युवक दिल्ली से सिरोही झील पहुंचे थे। दोपहर 3:00 से 4:00 बजे के बीच जब सभी झील में नहा रहे थे, तभी रामा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। 

पास से गुजर रहे समीर नाम के एक युवक ने रामा को डूबता देख उसे बचाने के लिए झील में छलांग लगा दी, लेकिन जब तक समीर उसे बाहर निकाल पाता, रामा की मौत हो चुकी थी। समीर ने ही कड़ी मशक्कत के बाद रामा के शव को झील से बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। परिजनों के अनुसार, रामा शंकर अविवाहित था। उसके परिवार में एक बड़ा भाई और एक शादीशुदा बहन है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है, जिसका रविवार को ईएसआई अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें