फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सड़क हादसे में युवक की मौत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव फतेहपुर बिल्लौच के पास पिता और बेटा ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी डंपर ने बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने आराेपी डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


भारत कॉलोनी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने बेटे गौरव (22) के साथ गांव फतेहपुर बिल्लौच में पार्टी में गए थे। पार्टी खत्म होने के बाद दोनों घर आने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी गांव डीग की तरफ से एक डंपर आया और उनके बेटे गौरव को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें