फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निवेश व क्रेडिट कार्ड के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




फरीदाबाद। जिले में निवेश के साथ क्रेडिट कार्ड व कस्टमर केयर अधिकारी बनकर ठगी के कई मामले सामने आए हैं। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है। कई मामलों में पुलिस ने खाताधारकों की पहचान भी कर ली है।
विज्ञापन




एनआईटी थाना क्षेत्र में रहने वाले 81 साल के बुजुर्ग के साथ ठगों ने निवेश के नाम पर 19 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। वहीं एनआईटी में रहने वाले हरकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ठगों ने उसका फोन हैक कर क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड के माध्यम से कुल 2.71 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरीदाबाद सेक्टर 89 में रहने वाले व्यक्ति के साथ ठग ने रिसर्च के लिए स्टूडेंट देने के नाम पर 40 हजार रुपये ठग लिए। वहीं टिकावली गांव निवासी विक्रांत के फोन में लिंक भेजकर धोखे से 1 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बल्लभगढ़ निवासी व्यक्ति के साथ ठगों ने कस्टमर केयर अधिकारी बनकर 98 हजार रुपये ठग लिए। वहीं बल्लभगढ़ निवासी दुष्यंत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साइबर ठगों ने उससे 95 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें