फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छांयसा गांव में देर रात हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। छांयसा गांव में देर रात डीजे का सामान तैयार कर रहे 25 वर्षीय युवक की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी आनंद के रूप में हुई है। वह कई वर्षों से डीजे का काम करता था। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। यह हादसा तब हुआ जब आनंद रात में डीजे का सामान लगाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह डीजे के ऊपर सामान रख रहा था। पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


परिजन और आसपास के लोग उसे तुरंत सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। छांयसा थाना प्रभारी गोपाल दास ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटना से संबंधित जानकारी जुटाई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें