हादसे के बाद दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत: परिजन - दिल्ली मुंबई एक्सप्रे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मंगलवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कालिंदी कुंज की ओर जाने वाली लेन पर एक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार और पैदल राहगीर दोनों ही सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे और लहूलुहान हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई जिसे बाद में एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुचारु कराया। फिलहाल पुलिस घायल युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।