फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंपनी के सामने चलते-चलते गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-22 में ब्राइट कंपनी के पास हुई घटना, मृतक की नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-22 में ब्राइट कंपनी के सामने बुधवार की शाम को युवक चलते-चलते अचानक सड़क पर गिर गया। कंपनी के गार्ड ने उसे संभाला और पानी पिलाया लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन



मुजेसर थाने में तैनात पीएसआई शहदेव के अनुसार, करीब 38 वर्षीय युवक कंपनी के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान वह अचानक सड़क पर गिर गया। वहां तैनात गार्ड ने उसे उठाया और पानी पिलाया। कुछ देर बाद युवक की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों और कंपनी कर्मचारियों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 37 से 38 वर्ष है। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें