फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चाय की दुकान पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित निजी अस्पताल के पास चाय की दुकान पर तीन अज्ञात युवकों ने गांव लहडौला निवासी सौरव के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि तीनों ने पहले उसका मोबाइल छीना और पैसे मांगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर मोबाइल तोड़ दिया और फरसेनुमा औजार से उस पर हमला किया। सौरव के सिर और आंख के पास गंभीर चोटें आईं हैं। सौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15-16 अगस्त की रात वह जूहीट हाउस से ड्यूटी के दौरान चाय पीने के लिए अस्पताल के पास एक दुकान पर गया था। वहां पहले से तीन युवक मौजूद थे। शिकायत के अनुसार, तीनों ने शराब पी रखी थी और उसके दुकान पर पहुंचते ही मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों के मौके पर पहुंचने के बाद तीनों वहां से भाग गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में कुल 7 चोटों का उल्लेख है। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 21 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें