फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रास्ते के विवाद में युवक पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
- चाचा, उनके बेटों और भतीजे पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

- जेब से 4500 रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत
फरीदाबाद। तिगांव थाना क्षेत्र के जसाना गांव में रास्ते में पड़ी लकड़ियां हटाने गए युवक पर उसके चाचा और परिवार के अन्य सदस्यों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में युवक के दाहिने घुटने की हड्डी टूट गई। पीड़ित ने आरोपियों पर जेब से 4500 रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जसाना निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके चाचा श्योसिंह ने रास्ता रोक रखा था। वह रास्ते में पड़ी लकड़ियां हटाने पहुंचे तो श्योसिंह ने अपने बेटे सागर और हरीश व भतीजे अभिषेक उर्फ भोलू के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उनकी पिटाई की, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी मां को भी आरोपियों ने धमकी दी। मेडिकल जांच में सुमित के दाहिने घुटने की पटेला हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर श्योसिंह, सागर, हरीश और अभिषेक उर्फ भोलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें