फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक के ऊपर कैंची से हमला, बाइक में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव जसाना में हनुमान मंदिर के पास बाइक पर सवार युवक का रास्ता रोक कर उस पर कैंची और पिस्तौल की बट से हमला करने का मामला सामने आया है। पहले आरोपियों ने युवक की बाइक में टक्कर मारी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवक की बाइक में भी आग लगा दी। थाना तिगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



गांव जसाना निवासी प्रवीण ने बताया कि 15 जनवरी की सुबह वह बाइक पर सवार होकर अपनी दुकान की तरफ जा रहा था। तभी मनोज, विनोद व उसके अन्य साथियों ने गांव जसाना के पास उनका रास्ता रोक लिया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। उसके बाद आरोपियों ने उनके ऊपर कैंची और पिस्तौल की बट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उनकी बाइक में आग भी लगा दी। उन्होंने काफी मुश्किल से अपनी जान बचाई। आरोपी उनकी जेब में रखे 2800 रुपये भी चोरी करके ले गए। थाना तिगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें