फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दूध सप्लाई करने जा रहे युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। दूध सप्लाई करने जा रहे युवक को रास्ते में घेरकर डंडे, रॉड और हथौड़े से हमला करने के मामले में थाना तिगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिषेक निवासी बल्ला मोहल्ला, तिगांव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। तिगांव निवासी यश दूध सप्लाई का काम करता है। 26 अगस्त को वह दूध सप्लाई करने के लिए घर से केएलजी सोसाइटी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सदपुरा-तिगांव रेलवे अंडरपास के नीचे करीब छह युवकों ने उसे घेर लिया। शिकायत के आधार पर थाना तिगांव में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि यश की कुछ समय पहले अभिषेक और उसके साथियों के साथ कहासुनी हुई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने नामजद आरोपियों में से अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शुभम उर्फ हरिया, गौरव, अभिषेक, देव, नितिन उर्फ निक्का और सौरभ के नाम सामने आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें