फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शादी समारोह में युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। सेक्टर-46 स्थित सामुदायिक केंद्र में शादी समारोह में एक युवक के ऊपर लाठी-डंडे और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। युवक को मुख्य गेट पर आरोपियों ने बुलाया और हमला कर दिया। वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना सूरजकुंड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लक्कड़पुर निवासी बंटी ने बताया कि 25 अप्रैल की रात को उनके पास सुमित भड़ाना का फोन आया। जिसने उनको कहा कि वह उनसे मिलकर बात करना चाहता है। उन्होंने सुमित भड़ाना को बताया कि वह सेक्टर-46 स्थित सामुदायिक केंद्र में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया है, वहीं पर आ जाओ। कुछ समय के बाद सुमित सामुदायिक केंद्र के बाहर मुख्य द्वार पर आ गया और उसको बाहर बुला लिया। मुख्य द्वार पर सुमित भड़ाना और रोहित भड़ाना में उनके ऊपर चाकू, रॉड व लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान उनके साथ दो से तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। शोर सुनकर केंद्र के बाहर मौजूद उनके दोस्त मनीष, आकाश और अन्नु बचाने के लिए आए लेकिन आरोपियों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 2200 रुपये भी लूट लिए। साथ ही जाते वक्त जान से मारने की धमकी दी। युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें