फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर सुरक्षा अलर्ट के चलते 21 लोगों के फोन में डाउनलोड किया अभेद्य एप

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगदारी और साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के दो आधुनिक हथियार हैं अभेद्य एप और डुअल ओटीपी सिस्टम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। हरियाणा पुलिस की ओर से साइबर अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों से नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए दो महत्वपूर्ण अत्याधुनिक तकनीकी कदम उठाए गए हैं। धमकी भरे कॉल और जबरन वसूली की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से एक अभूतपूर्व तकनीकी समाधान अभेद्य मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया गया है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों व तकनीकी रूप से कम जागरूक लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए डुअल ओटीपी सिस्टम लॉन्च किया है। पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के मार्गदर्शन में नागरिकों को संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह कदम उठाएं गए हैं। जिले के करीब 21 लोगों के फोन में अभेद्य एप डाउनलोड किया जा चुका है।


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अभेद्य एप विशेष रूप से उन अंतरराष्ट्रीय कॉल्स, व्हाट्सएप संदेशों और वॉइस नोट्स को रोकने के लिए बनाया गया है जिनका उपयोग अपराधी वसूली या धमकी देने के लिए करते हैं। यह एप संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय स्थानों, अज्ञात नंबरों से आने वाली इंटरनेट प्रोटोकॉल पर आवाज और मैसेज को ब्लॉक करने में बेहद प्रभावी है। यह तकनीक नागरिकों को धमकी भरे संदेशों से प्रोएक्टिव सुरक्षा प्रदान करती है।
विज्ञापन


इसके अलावा यह एप अंतरराष्ट्रीय, वर्चुअल या मास्क किए गए अनजान नंबरों से आने वाली संदिग्ध कॉल्स और व्हाट्सएप संदेशों को आप तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देता है। जिससे अपराधियों द्वारा फैलाई जाने वाली दहशत और ब्लैक मेलिंग से बचाव होता है।
विज्ञापन




पुलिस संदिग्ध नंबरों का डेटा रखती है सुरक्षित
एप डाउनलोड होने के बाद संदिग्ध कॉल भले ही लोगों के पास न पहुंचे, लेकिन बैक एंड पर पुलिस इन नंबरों का डेटा सुरक्षित रखती है, ताकि अपराधियों को ट्रैक करके उन पर सख्त कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर फ्रॉड करने के मामलों में अपराध को रोकने के लिए प्रमुख बैंकों के सहयोग से यह सिस्टम लॉन्च किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किये जाने वाले डिजिटल ट्रांजेक्शन में अब एक अतिरिक्त ओटीपी उनके किसी भरोसेमंद व्यक्ति के पास भी जाएगा। जिससे ओटीपी आधारित धोखाधड़ी, हेरफेर और ब्लैकमेलिंग से बचाव होगा। यह सुरक्षा कवच विशेष रूप से उनके लिए बहुत उपयोगी होगा जो तकनीकी रूप से कम जागरूक हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभेद्य एप विदेशों से प्राप्त होने वाली थ्रेट कॉल्स व एक्सटॉर्शन से बचाने के लिए डिजाइन किया गया है। फरीदाबाद पुलिस की साइबर सेल की टीम द्वारा तथ्यों के आधार पर आइडेंटिफिकेशन करके अभी तक 21 लोगों के मोबाइल फोन में अभेद्य एप डाउनलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें