फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शराब ठेके के सामने युवक के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
9 नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव नीमका-फज्जूपुर स्थित शराब ठेके के सामने युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने 9 नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मामले में शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल की जांच और पूछताछ की गई। मौके पर पिस्टल होने की पुष्टि नहीं हुई, जबकि डंडों से मारपीट की बात सामने आई है। गांव नीमका निवासी राकेश ने बताया कि उसका छोटा भाई विनोद 16 अगस्त को अपने तीन दोस्तों अभिषेक, आकाश और दुष्यंत के साथ जसाना गांव में गमी से लौट रहा था। रास्ते में वे नीमका-फज्जूपुर शराब ठेके के सामने सामान लेने के लिए रुके थे। आरोप है कि इसी दौरान दो काले रंग की स्कॉर्पियो वहां पहुंचीं। शिकायत के मुताबिक एक गाड़ी से भज्जी नामक व्यक्ति उतरता दिखाई दिया, जिसके बाद विनोद ठेके के अंदर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद भज्जी, जितेंद्र, मिट्ठी, ललित, राम सिंह और मिंटू निवासी फज्जूपुर तथा विक्की, आकाश और साहिल निवासी नीमका ठेके के अंदर पहुंच गए। आरोप है कि उनके पास लाठी, सरिया और अन्य हथियार थे और विनोद के साथ मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस दौरान विनोद के गले से सोने की चेन और 1400 रुपये भी निकाल लिए गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें