फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। शहर के शिकरावा मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एवीटी एवं माइनिंग स्टाफ की टीम ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकीम पुत्र मुरली निवासी पटपड़बास के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एवीटी व माइनिंग स्टाफ की एक टीम नियमित चेकिंग के तहत शिकरावा मोड़ पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुन्हाना शहर की ओर से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने बाइक चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बाइक को अचानक मोड़कर शहर की ओर भागने की कोशिश की। जिसे पुलिस कर्मचारियों ने पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे, लेकिन आरोपी कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से बाइक के संबंध में जानकारी हासिल की। जांच में सामने आया कि उक्त बाइक दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र से चोरी की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें