फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में युवक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे स्थान की वीडियो को फरीदाबाद का बताकर इंस्टा पर किया था वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर किसी अन्य स्थान की वीडियो को फरीदाबाद की घटना बताकर भ्रामक सूचना साझा करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोपी मोहम्मद जुनैद को पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया। आरोपी ने एक युवक की पिटाई की वीडियो को गलत दावे के साथ वायरल कर अराजकता फैलाने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर सेल की मॉनिटरिंग के दौरान 10 अप्रैल को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवक को कुछ लोग पीट रहे थे। एक इंस्टा अकाउंट ने इस दावे के साथ वीडियो को साझा किया कि फरीदाबाद में एक विशेष धर्म के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। जांच में यह दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद जुनैद को महाराष्ट्र के पालघर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि धार्मिक विद्वेष फैलाने के उद्देश्य से उसने अन्य स्थान की पुरानी वीडियो को फरीदाबाद का नाम देकर बड़ी संख्या में लोगों को टैग किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें