फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वीडियो बनाने के विवाद में युवक और उसके भाई से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑर्बिट हड्डी में फ्रैक्चर, 10 नामजद समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ओल्ड फरीदाबाद के संत नगर में वीडियो बनाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ युवकों ने एक युवक और उसके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मेडिकल जांच में एक घायल के चेहरे की हड्डी (ऑर्बिट) में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संत नगर निवासी गोलू ने शिकायत में बताया कि 14 जुलाई को वह दूध लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान प्रदीप नामक युवक उसकी वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर प्रदीप ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर उसका भाई भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि शराब के नशे में धुत प्रदीप ने अपने साथी जतिन, प्रदीप, प्रिंस तथा 6-7 अन्य युवकों को बुलाकर मारपीट की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें