फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छह लाख का कैमरा-लेंस लेकर युवक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओएलएक्स पर विज्ञापन डालना पड़ा महंगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओएलएक्स पर कैमरा और लेंस बेचने के लिए विज्ञापन डालना एक कैमरा ऑपरेटर को महंगा पड़ गया। खरीदार बनकर मिले युवक ने ताज होटल सूरजकुंड में कैमरा और लेंस देखने के बहाने उन्हें अपने कब्जे में लिया और पत्नी को दिखाकर वापस आने की बात कहकर भाग गया।
विज्ञापन

काफी देर इंतजार करने के बाद भी युवक वापस नहीं आया। पीड़ित की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जगमाल एन्क्लेव अगवानपुर निवासी वीरेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कैमरा ऑपरेटर हैं। उनके पास सोनी एफएक्स6 कैमरा और सोनी 24-70 एफ2.8 जीएम लेंस था। दोनों को बेचने के लिए उन्होंने ओएलएक्स साइट पर विज्ञापन डाला था। सात सितंबर को फोन पर व्हाट्सएप संदेश आया। संदेश भेजने वाले युवक ने कैमरा और लेंस की कीमत पूछी। बातचीत के दौरान वीरेश ने दोनों की कीमत छह लाख रुपये बताई। युवक ने उन्हें रात करीब नौ बजे ताज होटल सूरजकुंड बुलाया। वहां कैमरा और लेंस देखने के बाद युवक ने 5.80 लाख रुपये में सौदा करने की बात कही। इसके बाद युवक ने कहा कि वह अपनी पत्नी को कैमरा दिखाकर वापस आ रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें